
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्निशमन केंद्र हापुड़ में मंगलवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह दिवस मनाया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सचिन कुमार द्वारा अग्निशमन केंद्र हापुड़ पर उपस्थित सभी कर्मचारियों की परेड फ़ालिन कर मुंबई बंदरगाह पर अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों की याद में दो मिनट का मौन धारण किया गया तथा फायर सर्विस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जन जागरुकता रैली निकाली गई।
फायर स्टेशन स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ से पक्का बाग होते हुए गढ़ रोड पर तथा ततारपुर बाईपास से होते हुए बुलंदशहर रोड से तहसील चौपाल होते हुए वापस स्वर्ग आश्रम रोड फास्ट स्टेशन हापुड़ पर पहुंची। इस दौरान अग्नि सामान प्रचार प्रसार कर व्यक्तियों को पंपलेट वितरण किए। इस अवसर पर लीडिंग फायरमैन योगेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, चालक दिनेश पाल, परवीन सिंह, दिनेश कुमार, गजेंद्र सिंह, फायर मेन सुदेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, कुलदीप चौधरी, उस्मान खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651


























