
👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव बडौदा सिहानी के रहने वाले आरफीन अहमद राणा ने राष्ट्रपति के नाम एक पत्र लिखकर रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की अपील की है।
आरफीन अहमद राणा ने बताया कि रोजे रखने के बाद ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाता है। पवित्र महीने में शराब की दुकान नियमित रूप से खुलती हैं। ऐसे में शराब की दुकानों को बंद किया जाए। इस संबंध में उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर ठेके बंद कराने अपील की है।

























