पुलिस अधीक्षक ने पुलिस वालों की कार्य क्षमता को परखा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंच कर परेड की सलामी ली और पुलिस कर्मियों की कार्य क्षमता को परखा उन्होने परेड़ का भी निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में पुलिस वालों को दौडाया और उनकी क्षमता को देखा।पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी गाड़ियों का रिस्पांस टाइम व उनमे रखे सुरक्षा उपकरणों को भी चेक किया, तत्पश्चात पुलिस लाइन स्थित परिवहन शाखा, बैरिक एवं क्वार्टर गार्ड आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई को चैक किया गया एवं जरूरी दिशा-निर्देश दिए।पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक की अगुवानी पुलिस उपाधीक्षक स्तुति सिंह ने की।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586






















