
यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में धौलाना तहसील पहुंचे दिग्विजय सिसोदिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र में यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों और उनके संभावित प्रभाव को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी दिग्विजय सिसोदिया शामिल हुए।
दिग्विजय सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, शिक्षकों की भूमिका और सामाजिक प्रतिनिधित्व से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा और सभी पक्षों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज की चिंताओं को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर समाज के बीच रहकर अपनी बात रखने को प्राथमिकता देते रहे हैं और इसी जिम्मेदारी के तहत धौलाना तहसील में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।
दिग्विजय सिसोदिया ने कहा कि समाजवादी विचारधारा सामाजिक न्याय, समान अवसर और लोकतांत्रिक अधिकारों की बात करती है। उन्होंने लोगों से शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूक रहने तथा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने की अपील की।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















