बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता देर रात 1:30 बजे पहुंचे बिजली घर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने बीती दे रात हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। इस दौरान उपभोक्ताओं ने कहा कि विद्युत विभाग की वजह से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वह मजबूरन बिजली घर पहुंचे हैं जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।
बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में गुरुवार की देर रात करीब 1:30 बजे के आसपास हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर पर पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। फॉल्ट, ट्रिपिंग, अघोषित कटौती के विरोध में नारेबाजी की। अपना घर कॉलोनी आदि क्षेत्रों के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर समय पर फाल्ट को दुरुस्त करने की मांग की। आपको बताने की हापुड़ में दिन व रात में ट्रिपिंग का खेल होता है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उमस और गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल होता जा रहा है। लोगों का कहना है कि जल्द से विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त किया जाए। गुरुवार की देर रात करीब 1:30 बजे बिजली कटौती से परेशान अपना कर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र के लोग इकट्ठा हुए इसके बाद उन्होंने बिजली घर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने किसी तरह उपभोक्ताओं को शांत कराया। आश्वासन के बाद उपभोक्ता शांत हुए।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























