
मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी के लिए कांग्रेस की भूख हड़ताल
हापुड़, सीमन/हर्ष त्यागी (ehapurnews.com): कथित वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी व गिरफ्तार की मांग को लेकर गुरुवार को हापुड़ में कांग्रेसजनों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल में सत्याग्रह किया और 8 अक्टूबर के दिन को कांग्रेस ने लोकतंत्र का काला दिवस के रूप में मनाया। हापुड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी व शहर अध्यक्ष इरफान अहमद की अगुवाई में सैकड़ो कांग्रेसजन अरविंद शर्मा, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, दिनेश शर्मा, रश्मि चौधरी, नरेश भाटी, मानवी सिंह, महबूब अली आदि कांग्रेस का झंडा लेकर गुरुवार को हापुड़ में पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने दिल्ली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन के दौरान प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ की गई धक्का मुक्की की निंदा की है।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने आरोप लगाया की मुख्य चुनाव आयुक्त देश में भाजपा के एक एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं और कथित वोट चोरी कर राज्यों में भाजपा को सत्तारुढ़ करने में सहायक बने हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाए कि लोकतंत्र को समाप्त करने तथा उनके संवैधानिक अधिकार छीनने का प्रयास किया जा रहा है विपक्ष की मांग पूरी होने तक चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















