
दौमी पुल के नीचे अवैध निर्माण व प्लाटिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को 50 हजार वर्ग मीटर में 7 स्थानों पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला कर प्राधिकरण ने अपने इरादों से अवगत करा दिया है की देर-सबेर अवैध प्लाटिंग व अवैध निर्माण में लिप्त कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई होना निश्चित है।
अवैध प्लाटिंग का एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जो वर्षों से प्राधिकरण की आंख से औझल चल रहा है और प्लाटिंग के कारोबारी खूब खीर बटोर रहे हैं। हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दौमी पुल के नीचे हजारों वर्ग मीटर भूमि में 10-15 फुट गहरा मिट्टी से भराव किया गया और फिर प्लाटिंग की गई। प्लाटिंग के साथ-साथ अब भूमि पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
प्राधिकरण को इस ओर ध्यान देकर आवश्यक व विधिपूर्वक कार्रवाई करनी चाहिए ताकि सरकार को किसी भी प्रकार के राजस्व से हाथ न धोना पड़े।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















