
मनचलों से परेशान 10वीं की छात्रा ने खाया ज़हर, मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा को कुछ लड़के पिछले कई दिन से परेशान व छेड़छाड़ कर रहे थे। मामला जब परिजनों को तक पहुंचा तो छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने मृतका छात्रा के पिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा 10 की छात्रा थी जिसे कक्षा के ही कुछ लड़के पिछले गए दिनों से परेशान कर रहे थे, छेड़छाड़ कर रहे थे। एक युवक ने छात्रा के भाई को मामले से अवगत कराया। इसके बाद छात्रा मानसिक तनाव में रहने लगी। वह बेहद परेशान हो गई और घबराहट में उसने ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन बच्ची को लेकर हापुड़ के अस्पताल में पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया जहां 6 अक्टूबर की सुबह करीब 9:30 बजे चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कुछ अज्ञात लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















