हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रसूलपुर और असौड़ा के ग्राम प्रधानों पर हुई कार्रवाई के विरोध में प्रधान संगठन ने ब्लॉक कार्यालय पर हंगामा किया। गुरुवार को ग्राम प्रधान ऑल इंडिया पंचायत परिषद के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में जमकर हंगामा किया। मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पहले प्रधानों ने अधिकारियों को काले झंडे दिखाये। अधिकारियों द्वारा दिए गए निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद ग्राम प्रधानों का गुस्सा शांत हुआ।
गांव रसूलपुर व असौड़ा के ग्राम प्रधान के खिलाफ हुई कार्रवाई तथा वित्तीय अधिकार सीज होने से गुस्साए ग्राम प्रधानों ने यह हंगामा किया। बताया जा रहा है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ग्राम प्रधान काली पट्टी बांधकर काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे थे जब इसकी जानकारी अधिकारियों को मिली तो डीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला और एडीओ विशन सक्सेना ने ग्राम प्रधानों को समझाया। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने कहा कि रसूलपुर तथा असौड़ा के ग्राम प्रधान के खिलाफ हुई कार्रवाई गलत है। इसके पश्चात निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्राम प्रधान शांत हुए। इस दौरान अनुज, अरविंद सिसोदिया, हरविंदर सिंह, योगेश्वर त्यागी, अनुज प्रधान आदि ने हंगामा किया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























