
प्रयागराज-जम्मू तवी के बीच संचालित ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का हापुड़ स्टेशन पर होगा ठहराव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेन से यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ने हापुड़ रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन के ठहराव को हरी झंडी दी है। प्रयागराज से जम्मू तवी के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है। हापुड़ में भी यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन ठहरेगी जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
8 जून से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को प्रयागराज से जम्मू तवी के बीच ट्रेन का संचालन होगा। प्रयागराज रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:10 बजे अलीगढ़, बुलंदशहर के रास्ते होते हुए ट्रेन 8:05 पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 5 मिनट ठहराव के बाद मेरठ के लिए रवाना होगी। वहीं जम्मू तवी से प्रयागराज संगम जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 9 जून से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार शनिवार को संचालित होगी। जम्मू तवी से सुबह 11:30 बजे चलकर सहारनपुर मुरादाबाद के रास्ते होते हुए स्पेशल ट्रेन देर रात्रि 11:15 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आएगी और 5 मिनट ठहराव के बाद बुलंदशहर के लिए रवाना होगी।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























