
चलती बाइक की सीट के नीचे निकला सांप, किया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर चलती एक बाइक में अचानक सांप निकल आया। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर गौतम सिंह के निर्देशन में टीम गठित हुई और वनकर्मी भरत मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक की सीट खोलकर सांप को बाहर निकाला और उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
बाबूगढ़ निवासी जगमोहन अपनी बाइक पर सवार होकर हापुड़ की रेलवे रोड पहुंचे। तभी उन्हें एहसास हुआ कि उनकी बाइक में सांप घुस आया है। उन्होंने बाइक को सड़क किनारे लगाया। तभी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वन विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के पश्चात सांप का रेस्क्यू किया गया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























