
विद्युत आपूर्ति ठीक करने गए कर्मचारी को लगा तगड़ा झटका, अस्पताल में भर्ती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली बिजली उपकेंद्र के गांव सरूरपुर में विद्युत आपूर्ति ठीक करने गए कर्मी की करंट लगने के कारण तगड़ा झटका लगा जिससे वह झुलस गया। आनन-फानन में राहगीरों, क्षेत्रवासियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले की जांच जारी है। वहीं झुलसे कर्मचारी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
मामला शनिवार की सुबह का है जब सिंभावली बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांव सरूरपुर में विद्युत आपूर्ति ठीक करने गया कर्मचारी करंट की चपेट में आने से झुलस गया जिसके बाद उसे तगड़ा झटका लगा। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*























