
अंजली मिश्रा ने विद्यार्थी शक्ति के संगठनात्मक कार्यों के चलते व्यक्तिगत जीवन से पूर्णकालिक जीवन में प्रवेश किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के वर्ष 2026 के अभ्यास वर्ग का आयोजन मुरादाबाद स्थित कृष्णा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर मेरठ प्रांत की प्रांत सह मंत्री एवं हापुड़ की बेटी कुमारी अंजली मिश्रा ने राष्ट्र पुनर्निर्माण और विद्यार्थी शक्ति के संगठनात्मक कार्यों को अपना जीवन समर्पित करते हुए व्यक्तिगत जीवन से पूर्णकालिक जीवन में प्रवेश किया।
कुमारी अंजली मिश्रा का यह निर्णय युवा शक्ति, राष्ट्रभक्ति और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका यह त्याग और समर्पण अनगिनत युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा तथा विद्यार्थी परिषद के “ज्ञान, शील और एकता” के आदर्शों को और अधिक सशक्त बनाएगा जिसमें मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर घनश्याम वत्स एवं प्रांत मंत्री गौरव गॉड उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























