
👁 18 views Views
1.5 करोड़ की लागत से बनेगा दो किमी लंबा कल्याणपुर जनूपुरा मार्ग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से कल्याणपुर जनूपुरा मार्ग बनाया जाएगा। शुक्रवार को विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने इसका शिलान्यास किया। लंबे समय से लोग इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे।
इस मार्ग के बनने से गांव कूलपुर, कल्याणपुर, हैदरपुर, जनूपुरा सैदपुर समेत अन्य गांव के लोगों को राहत मिलेगी। 2 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र वासियों को काफी राहत मिलेगी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























