
क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर साइबर ठग ने ठगे रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठगों ने क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी युवक से साढ़े आठ हजार रुपए ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।
साइबर ठग ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर शुक्रवार को अनजान नंबर से वैठ निवासी अरबाज़ को कॉल किया और बताया कि उसके खिलाफ महिला के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ का आरोप है। पीड़ित घबरा गया और साइबर ठगों की बातों में आकर उसने साढ़े आठ हजार रुपए आरोपी के बताएं खाते में भेज दिए। आरोपी ने 80,000 रुपए की मांग की थी। ठगी का एहसास होने पर उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है। मामले की छानबीन जारी है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























