
हापुड़: रामलीला मैदान से कार चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वाहन चोरों ने रामलीला मैदान से एक गाड़ी को चोरी कर लिया और फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ देहात क्षेत्र के लोधीपुरा निवासी देवेंद्र ने बताया कि पिछले करीब 8 महीने से रामलीला मैदान स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे हैं। उनकी गाड़ी पत्नी सोनिया के नाम पंजीकृत है। कार पिछले चार-पांच दिनों से रामलीला मैदान में खड़ी थी। 6 जून की सुबह करीब 9:00 बजे जब वह बाहर निकले तो देखा कि गाड़ी वहां नहीं थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























