
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने दिनेश शर्मा को परामर्श पद पर किया नियुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) ने देवलोक कॉलोनी हापुड़ स्थित कार्यालय पर महासभा का आयोजन किया जिसमें दिनेश शर्मा को हर्षोल्लास के साथ परामर्श पद पर नियुक्त किया। श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने दिनेश शर्मा को महासभा का स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया और महासभा में स्वागत किया गया।
दिनेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में बताया कि वो अपने दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ निभाएंगे और महासभा के नाम को बुलंदियों तक ले जाने में पूर्ण सहयोग करेंगे। महासभा द्वारा आयोजित धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया कि दिनेश शर्मा जैसे विद्वान के महासभा में आगमन से और पद ग्रहण से महासभा को मजबूती मिलेगी और ऐसे विद्वान व्यक्ति का महासभा सदैव सम्मान करेगा।
इस अवसर पर मनुज, राजनाथ, मनोज मिश्रा सुरेंद्र द्विवेदी, धीरज, अनमोल वेदाचार्य, मोहन आदि उपस्थित रहें।
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.)
प्रदेशाध्यक्ष(उत्तर प्रदेश)
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
संपर्क सूत्र 9634408321
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























