
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर 48 घंटे के लिए टोल को फ्री कराने की मांग
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): ऑल इण्डिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश ने एक ज्ञापन शुक्रवार को अधिकारियों को सौंपा और बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर महिलाओं और ब्राह्मणों पर टिप्पणियां कर रहे हैं। ऐसे में टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जनपद के किसानों का शुगर मिलों पर बकाया है जिसका भुगतान कराया जाए। क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं।
गंगा में हो रहे अवैध खनन से पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रशासन मामले में उचित कदम उठाए। परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने से गोपनीयता भंग हो रही है जिसका समाधान निकाला जाए। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गढ़ टोल टैक्स को 48 घंटे के लिए फ्री किया जाए। पेट्रोल, डीजल व गैस के बढ़ते दामों पर भी संगठन ने चिंता जाहिर की। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा, आबिद सैफी, धर्मवीर, सुनील शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























