
गणतंत्र दिवस की पहली रात्रि को पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एक दिन पहले जनपद हापुड़ में पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह के निर्देशन में पुलिस का यह अभियान हापुड़ के छिजारसी टोल, कुराना टोल, तथा अल्लाबख्शपुर टोल पर सघन चैकिंग की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस ने जनपद के मुख्य मार्गों, व मुख्य बाजारों, सम्पर्क मार्गों, होटल, रेस्टोरेंट, तथा रेलवे स्टेशनों पर भी सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन पर चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध यात्रियों के सामान की तालाशी ली तथा डब्बे में यात्रियों से पूछा गया कि कही कोई लावारिस सामान तो नहीं है। प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों तथा टहल रहे लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731



























