
ग्राम कांकाठेर की मढ़ैया में पहुंचे विधायक ने लिया जलस्तर का जायज़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विधानसभा क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर स्थित ग्राम कांकाठेर की मढ़ैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गंगा जी के पानी को गांव में आने से रोकने के लिए बनवाए गए बांध का विधायक ने निरीक्षण किया।
इस दौरान ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं जलभराव की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार बांध के निर्माण से काफी राहत मिली है।
ग्रामीणों की सुरक्षा एवं सुविधा हमारी प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















