
हापुड जनपद में कांग्रेस के मजबूत होने का दावा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के शगुन फार्म हाउस में कांग्रेस के चौथे चरण के “संगठन सृजन अभियान” की शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआईसीसी पर्यवेक्षक चेतन चौहान, पीसीसी पर्यवेक्षक रिजवान कुरैशी, नरेंद्र चौहान और पंकज तेजानिया कार्यक्रम में पहुंचे।
एआईसीसी ऑब्जर्वर चेतन चौहान ने कहा है कि यूपी में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी फुल एक्शन मोड में है। जिसके लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी उत्तर प्रदेश के चुनाव में कोई भी कमी या कसर नहीं छोड़ना चाहते है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि उनके 16 माह के कार्यकाल में उन्होंने संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम किया है। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है।
बैठक में भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह,विजय गोयल, पंडित अरविंद शर्मा, सैय्यद अयाजुद्दीन, आभा चौधरी, दिनेश चंद शर्मा, मिथुन त्यागी, डॉक्टर शोएब, गढ़मुक्तेश्वर नगर अध्यक्ष मुकेश कौशिक आदि उपस्थित थे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















