
हापुड़: अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर SDM की छापेमारी, दो डंपर पकड़े
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर सदर SDM के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापेमारी की।
प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद कथित खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की भनक लगते ही कथित खनन माफिया मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से मिट्टी से भरे दो डंपर पकड़े हैं।
फिलहाल प्रशासनिक टीम द्वारा पकड़े गए डंपरों के संबंध में जांच-पड़ताल की जा रही है। मामले में अवैध खनन से जुड़े लोगों की भूमिका और सामने आए आरोपों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















