
ब्रजघाट में जेट्टी बैरिकेडिंग में निकला सांप, मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में एक बार फिर जेट्टी बैरिकेडिंग में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि सांप जेट्टी की बैरिकेडिंग के पास दिखाई दिया, जिसके बाद लोगों ने उससे दूरी बना ली। कुछ देर तक सांप बैरिकेडिंग के आसपास ही रहा। लोगों की नजर सांप पर बनी रही और उसे देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई।
कुछ देर बाद सांप बैरिकेडिंग से निकलकर गंगा नदी की ओर चला गया और देखते ही देखते गंगा में समा गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















