
“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के निजामपुर बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शुक्रवार को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में हुई चयन ट्रायल में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ट्रायल के आधार पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन आगामी 23 से 25 अगस्त 2026 तक प्रयागराज में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में जनपद हापुड़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य शमी पुंडीर ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा जनपद एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि “खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा”। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली। आयोजकों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने की कामना की।




















