
👁 5 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के कस्बा बहादुरगढ में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्य मंत्री कल्याण सिंह, बाबूजी का पांचवां स्मृति दिवस हिन्दू गौरव दिवस के रूप मे मनाया गया।
गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया आदि नेताओ ने स्व कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक ने कहा कि बाबूजी का
राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा के लिए समर्पित उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार और आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।लोगो को उनके आदर्शो पर चलना चाहिए। बाबूजी एक हिन्दू नेता के रूप मे जाने जाते है।बाबूजी की स्मृति को कभी भुलाया नही जा सकता।



















