
हापुड़, सूवि (ehapurnews.com): जिलाधिकारी हापुड़ श्रीमती कविता मीना ने शुक्रवार को जनपद के बाढ़ संभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ से संभावित गांवों में राहत सामग्री वितरण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अस्थायी आश्रय स्थलों की व्यवस्था का जायजा लिया।डीएम ने पीड़ितों का दुखडा भी सुना और उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ संभावित लोगों को समय पर राहत सामग्री, भोजन एवं दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।बाढ सम्भावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव, मेडिकल कैम्प तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



















