
चालीस साल उपेक्षित सड़क के उद्घाटन का अब आया नम्बर
हापुड सीमन (ehapurnews.com):गत 40 साल से उपेक्षित सड़क के उद्घाटन का अब नम्बर आया है जिसका उद्घाटन सोमवार को जिला पंचायत हापुड की चेयरमैन रेखा नागर ने किया।
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनपुरा में जिला पंचायत द्वारा निर्मित 200 मीटर आर.सी.सी. सड़क का लोकार्पण किया गया।
बता दे कि यह मार्ग लगभग 40 वर्षों से लंबित था।सोमवार को इस सड़क के निर्माण के साथ ही क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई। इस सड़क के बनने से ग्रामीणों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है तथा जनता में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। अब आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगा।भाजपा विकास, सेवा और जनहित के संकल्प के साथ ही क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्यरत हैं।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























