
राष्ट्रीय सैनिक संस्था हापुड़ का प्रतिनिधिमंडल 21 सितंबर को सिकंदराबाद के तैलकना कार्यक्रम में होगा शामिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया की एक प्रतिनिधिमंडल आगामी 21 सितंबर को सिकंदराबाद के तिलनगना में आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होगा।
इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधि राष्ट्रसेवा, सैनिक सम्मान एवं समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया की उद्देश्य देश के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के सम्मान के साथ-साथ युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करना है।
हापुड़ से प्रतिनिधिमंडल का सिकंदराबाद पहुंचना संस्था की सक्रिय सामाजिक एवं राष्ट्रहित की गतिविधियों में एक महत्वपूर्ण सहभागिता होगी
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



















