
बिजली चोरी चेकिंग के दौरान हाथापाई पर रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा थाना के अंतर्गत गांव जटपुरा में एक परिसर में बिजली चेकिंग करने गई विद्युत टीम के साथ हाथापाई करने, दस्तावेज फाड़ने वाले उपभोक्ता के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार पिलखुवा के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता प्रशांत कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह विद्युत टीम व विजिलेंस टीम के साथ गांव जटपुरा में शिवम तेवतिया के परिसर में बिजली चेकिंग करने गए थे कि उसने टीम को परिसर में नहीं घुसने दिया और मारपीट व हाथापाई पर उतर आए और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। पुलिस ने शिवम तेवतिया के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)



















