
समारोह 2026 में विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विद्यालय की ओर से स्नातकोत्तर (पीजीटी) शिक्षक आशीष कुमार, वंदना गोयल तथा डॉ. तारिक को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में विद्यालय के प्रबंधक जनार्दन गुप्ता , निदेशक नदीश गुप्ता एवं प्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला की उपस्थिति रही। प्रबंधक जनार्दन गुप्ता ने कहा, “कि यह सम्मान विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक एवं कर्मचारी की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा, कि शिक्षकों का योगदान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।”
निदेशक नदीश गुप्ता ने सम्मान को विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा, “कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी विद्यालय का प्रमुख दायित्व है।”
प्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला ने सभी सम्मानित शिक्षर्को को बधाई देते हुए कहा, “कि शिक्षकों की निरंतर मेहनत और नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियाँ विद्यार्थियों को सफलता की ओर अग्रसर करती हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।”
राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान समारोह 2026 में विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल को मिला यह सम्मान विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। समारोह का समापन सम्मानित शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनायें दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



















