
अग्रवाल महासभा के चुनाव की नई तारीख का सभी को इंतजार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा के चुनाव की तारीख के रद्द होने के बाद सभी को नई तारीख का इंतजार है। हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से वोटरों को उम्मीदवार लगातार साध रहे हैं। सभी को चुनाव की नई तारीख घोषित होने का इंतजार है।
आपको बता दें कि अग्रवाल महासभा के 10 निर्वाचन पदाधिकारी और 21 प्रबंध समिति सदस्यों के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया था। मतदान 6 अगस्त और मतगणना 7 अगस्त को संपन्न होनी थी। हापुड़ के ऐकेपी कॉलेज को मतदान केंद्र बनाया गया था लेकिन अवकाश के दिन चुनाव न होने के कारण चुनाव की तारीख को लेकर विरोध होने लगा। इसके बाद चुनाव की तारीख को रद्द किया गया जिसके बाद नई तारीख का इंतजार हो रहा है। जल्द ही नई तारीख जारी होने की उम्मीद है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























