
गंगा उफान पर खादर के लोगों की चिंताएं हुई गहरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा उफान पर है। रविवार की शाम 4:00 बजे गंगा का जलस्तर 198.28 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण खादर क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांव पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि प्रशासन पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से मिश्रीपुर से लेकर गंगा किनारे बसे भगवंतपुर, नयागांव, कुंडैनी की मड़ैया, रेतावली मंढ़ेया, चकलठीरा, नयाबांस, गढ़ावली, छोटी गढ़ावली समेत कई गांव के ग्रामीणों की चिंता की लकीरें गहरी होती जा रही हैं। हालांकि प्रशासन पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























