
सपा के युवा नेता दिग्विजय सिसोदिया के जनसंपर्क अभियान ने पकड़ी रफ्तार, मिल रहा लोगों का प्यार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के युवा नेता दिग्विजय सिसोदिया को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है जिन्होंने धौलाना विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में जनता के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान को गति दी है। समाजवादी पार्टी की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में उतरे दिग्विजय सिसोदिया युवा, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों की समस्याओं को सुन रहे हैं। उनका दावा है कि 2027 में समाजवादी पार्टी चुनाव में विजय हासिल करेगी जोकि हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
हाल ही में हापुड़ पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के साथ उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और संगठन को धरातल पर और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के युवा नेता दिग्विजय सिसोदिया लोगों के बीच जा रहे हैं जहां उन्हें जनता का खूब प्यार, भरोसा और साथ मिल रहा है। उनका कहना है कि वह जनता की उम्मीद पर खरा उतरेंगे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























