
👁 52 views Views
प्लाईवुड फैक्ट्री में काम कर रहे कामगार को सांप ने डंसा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाले कामगार को सांप ने पैर में काट लिया। इसके बाद उसे तुरंत हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया और एंटी स्नेक वेनम लगाया गया।
देहात क्षेत्र के ततारपुर में स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में 20 साल का देवा कामगार है जो रविवार की दोपहर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इस दौरान एक सांप आया और उसके पैर में डंस लिया। इसके बाद उसे अस्पताल भर्ती कराया जहां कामगार का उपचार किया गया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















