
हापुड़ नगर पालिका सात मोहल्लों में सड़क और नालियों का निर्माण करेगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका सात मोहल्लों में सड़क और नालियों का निर्माण करेगा। वित्त आयोग द्वारा करीब 59 लाख रुपए से निर्माण कराया जाएगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी। नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। बोर्ड बैठक से भी कार्यों को अनुमति मिल चुकी है। विभाग द्वारा 9.50 लाख से मोहल्ला शक्तिनगर में गीता के मकान से दरोगा के मकान तक, 9.44 लाख से मोहल्ला भंडापट्टी में नावेद वाली गली में सीसी सड़क, करीब पांच लाख से आवास विकास कालोनी मेरठ रोड पर बी-490 से लेकर विनोद के मकान तक, 9.34 लाख से मोहल्ला अलीनगर गली नंबर-दो में रहीश के मकान से सलीम के मकान तक, 6.48 लाख से मोहल्ला पीरबाउद्दीन में छोटे सैनी, आबिद व अंसारी वाली गली, 8.94 लाख में मोहल्ला नूरबफान गंज में, 8.88 लाख से मोहल्ला देवलोक कालोनी में विमल की दुकान से मनोज शर्मा ठेकेदार के मकान तक नाली व सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867

























