
👁 19 views Views
पर्ची से नकल करते एक नकलची पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में वार्षिक परीक्षा के दौरान एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया जिसकी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी को भेज दी गई है। कॉलेज में सुबह की पाली में एनईपी कोर्सों की परीक्षा में 206 छात्र शामिल थे, इनमें 204 छात्र उपस्थित रहे दो ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में वार्षिक परीक्षा में 1133 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 1039 उपस्थित रहे, 94 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में एक छात्र पर्ची से नकल करता पकड़ा गया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























