
मेरठ से आया दूल्हा हेलीकॉप्टर में दुल्हनिया को लेकर उड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में शुक्रवार को दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा जिसे देखने के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा। इस दौरान ग्रामीण एकत्र हो गए जोकि वीडियो बनाने लगे।
मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के रहने वाले केशव त्यागी का रिश्ता सिखेड़ा की रहने वाली युवती से तय हुआ। केशव किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिन्होंने बताया कि उनके दादा का सपना था कि वह अपनी दुल्हनिया को लेने हेलीकॉप्टर से जाए। शुक्रवार को केशव त्यागी के हेलीकॉप्टर ने खरखोदा से उड़ान भरी और सिखेड़ा में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर उतरा। हेलीकॉप्टर के उतरते ही गांव में खुशी के लहर दौड़ गई। इस नजारे को सभी ने अपने कमरे में कैद कर लिया। शादी के बाद दूल्हा केशव अपनी दुल्हनिया को हेलीकॉप्टर में बैठाकर मेरठ के लिए रवाना हुआ।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846






















