
किशोरी की फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव में 16 साल की किशोरी का पीछा कर फोटो और वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपी लगातार परेशान कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि युवक उसकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोप है कि युवक ने किसी तरह बेटी की फोटो और वीडियो हासिल कर ली जिन्हें वह वायरल करने की धमकी दे रहा था। आरोपी के घर जाकर पीड़ित की शिकायत की तो युवक और उसके परिजनों ने अभद्र व्यवहार किया और हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586






















