
हापुड़, सीमन /सू. वि. (ehapurnews.com): हापुड़ के DFO गौतम सिंह को मंगलवार को सूचना मिली कि नेपाल सिंह निवासी ग्राम नयागांव को तेंदुआ द्वारा घायल किया गया है। सूचना पर वह तत्काल गढ़मुक्तेश्वर अस्पताल पहुंचे, और नेपाल सिंह का निरीक्षण किया तथा उनसे वार्ता की। वन विभाग का कहना है कि नेपाल सिंह के खरोच के निशान देखने से स्पष्ट है कि यह तेंदुआ के निशान नहीं है। नेपाल सिंह को बहुत ही कम गहरी खरोच लंबाई में लगी हुई है जो अन्य किसी जानवर की हो सकती है। घायल नेपाल सिंह का इलाज जिला अस्पताल में करवाया जा रहा है। कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
वन विभाग की टीम ने नेपाल सिंह से वार्ता की तथा नया गांव, आलमपुर भगबन्तपुर में जाकर क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से बात की तथा तेंदुआ से सुरक्षा के उपाय बताएं। वन विभाग ने सभी लोगों को तेंदुआ से सजग रहने के लिए कहा और तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करने की अपील की।


















