
👁 13 views Views
इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा को बहला-फुसला कर ले जाने पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग कॉलेज से छात्रा को बहला-फुसला कर ले जाने के आरोप में पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिता ने तरीर देकर बताया कि 23 अप्रैल की सुबह वह अपनी 21 साल की बेटी को एक इंजीनियरिंग कॉलेज छोड़ कर आया था। दोपहर करीब 2:00 बजे जब वह बेटी को लेने पहुंचा तो वह कॉलेज में नहीं मिली। आरोप है कि अनस अपने साथी नाजिम के साथ मिलकर बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
M&M ANANTA: 3BHK + 4BHK + LUXURIOUS HOMES AT ANAND VIHAR, HAPUR: 9068082168, 9068082169






















