
स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण ने गति पकड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का स्वर्गआश्रम रोड अवैध निर्माण का घर बन चुका है। स्वर्ग आश्रम रोड से जुड़ी अवैध कालोनियों में तो अवैध निर्माण जोरों पर है, परंतु मुख्य मार्ग भी अवैध निर्माण की गति से पीछे नहीं है। स्वर्ग आश्रम रोड के मुख्य मार्ग पर निर्मित बहु मंजिले व्यवसायिक भवन एचपीडीए के इंजीनियर व सुपरवाइजर की सांठगांठ को उजागर कर रहे है।
हापुड़ के स्वर्गआश्रम रोड पर स्थित कांती की धर्मशाला से चंद कदमों की दूरी पर निर्माणाधीन कई व्यवसायिक भवन यह कहानी बयां कर रहे है कि प्राधिकरण के कारिदों की सांठगांठ से ही अवैद व्यवसायिक भवनों के निर्माण को गति मिल रही है। प्राधिकरण के जिम्मेदार अफसरों ने इन अवैध निर्माणों की ओर आफर झांका तक नहीं है और न ही इस सिलसिले में कोई रिपोर्ट प्राधिकरण के दफ्तर में दाखिल की है। कालेधन कुबैर प्रोपर्टी में निवेश करके ब्लैक मनी को सफेद करने में लगे है।
स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध निर्माण ने गति पकड़ी है, उससे यह निश्चित लग रहा है कि भविष्य में स्वर्ग आश्रम रोड पर यातायात व लोगों के आवागमन में और व्यवधान पैदा होगा। अवैध कालोनियों से सरकार को राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


















