
बदनौली प्रकरण: पीड़ित परिवार से मिलने मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव पहुंचे धौलाना के पूर्व विधायक असलम चौधरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बदनौली गांव में हुए गोलीकांड में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए धौलाना के पूर्व विधायक असलम चौधरी मोटरसाइकिल से बदनौली गांव पहुंचे। पुलिस महकमा देखता रह गया। असलम चौधरी के गांव पहुंचने की भनक पुलिस को नहीं लगी जिसके बाद वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव पहुंचे।
बताया जा रहा है कि बदनौली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और फायरिंग में दीपक नाम के युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही गांव में पुलिस बल तैनात है और पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
इसी बीच पूर्व विधायक असलम चौधरी मोटरसाइकिल से पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार से घटना की जानकारी ली और न्याय दिलाने की बात कही।
बदनौली प्रकरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हैं। इससे पहले कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने का प्रयास कर चुके हैं। वहीं पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


















