
बिना अनुमति बनाए गए बरात घर पर एचपीडीए की कार्रवाई, किया गया सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली। एचपीडीए की टीम ने गांव खुडलिया में बिना अनुमति संचालित किए जा रहे बरात घर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।
एचपीडीए के एई सुशील कुमार के अनुसार, वर्ष 2023 में सूचना मिली थी कि गढ़मुक्तेश्वर-बृजघाट महायोजना का उल्लंघन कर बिना स्वीकृति के मधुबन गार्डन के नाम से बरात घर का निर्माण कराया गया है। जांच के बाद भवन मालिक को नोटिस भी जारी किया गया था।
अधिकारियों के मुताबिक करीब तीन हजार वर्ग मीटर भूमि पर भूतल में 12 दुकानें और बरात घर बनाया गया था। बुधवार को टीम मौके पर पहुंची और निर्माण व संचालन से संबंधित अनुमति के दस्तावेज मांगे, लेकिन संबंधित पक्ष कोई स्वीकृति प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद एचपीडीए की टीम ने बरात घर को सील करने की कार्रवाई की।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867


















