
हापुड़ में स्वाइन फ्लू के दो और मरीज मिले, संख्या बढ़कर 13 हुई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की कुल संख्या 13 पहुंच गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और अस्पतालों में उपचार जारी है।
सरकारी अस्पतालों में आने वाले संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसी क्रम में 55 वर्षीय व्यक्ति समेत दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
बुधवार को हापुड़ सीएचसी में दो बुजुर्ग गंभीर हालत में पहुंचे। दोनों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। वहीं, सीएचसी से पांच मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करने की अपील की है। अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए स्वाइन फ्लू डेस्क भी बनाई गई है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


















