
शटडाउन के बाद लाइन चालू करने के आरोप में तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर सिंभावली विद्युत उपकेंद्र पर करीब तीन महीने पहले 11 केवी विद्युत लाइन पर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आए संविदाकर्मी के मामले में अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव दौताई निवासी समीना ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पति मनोज कुमार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात किया गया था। 12 जून 2026 की शाम करीब तीन से चार बजे वह उपकेंद्र से शटडाउन लेकर दाना फीडर की 11 केवी लाइन पर कार्य कर रहे थे।
आरोप है कि ड्यूटी के दौरान टीजी-2 मनोज कुमार ने कथित तौर पर शटडाउन वापस लिए बिना लाइन चालू कर दी। इसी दौरान लाइन में करंट दौड़ने से संविदाकर्मी फुरकान अली उसकी चपेट में आ गए।
करंट लगने और ऊंचाई से गिरने के कारण फुरकान अली को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेरठ के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। पीड़ित की पत्नी ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


















