
निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं भरण-पोषण हेतु समीक्षा बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं भरण-पोषण हेतु जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समीक्षा समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में जनपद हापुड़ के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, न०पा०परि०, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी / पशु चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, हापुड़, उप कृषि निदेशक, हापुड़, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, हापुड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़ तथा गो आश्रय स्थलों के संचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में निम्न बिन्दुवार सम्बन्धित को गो आश्रय स्थल की समस्याओं के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया-
जिलाधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारी / अधिशासी अधिकारी, न०पा०परि० को निर्देशित किया गया कि जनपद हापुड़ के समस्त संचालित गो आश्रय स्थलों में वर्षा ऋतु के कारण जल-भराव एवं कीचड़ की समस्या न होने पाये। गो आश्रय स्थलों में मिटटी भराव व खडण्जा लगावाया जाये।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त गो आश्रय स्थल संचालकों को निर्देशित किया गया कि गोवंशों को खिलाने वाले हरे चारे का किसानों से अनुबन्ध किया जाये तथा हरे-चारे में कोई भी किसान यूरिया एवं कीटनाशक दवाओं का प्रयोग न करें।
पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त ग्रामों में लम्पी बीमारी का टीकाकरण किया जाये। कोई भी गोवंश की मृत्यु लम्पी बीमारी के कारण न होने पाये।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, हापुड़ द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में बन रहे नवीन वृहद गौ संरक्षण केन्द्र, शेखपुर खिचरा द्वितीय, तृतीय हिण्डालपुर, हिम्मतपुर एवं पारपा के निर्माण की प्रगति से अवगत कराया गया। निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केन्द्र, पारपा, हिण्डालपुर, हिम्मतपुर में निर्माण का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि इसी माह वृहद गो संरक्षण केन्द्रों का संचालन प्रारम्भ किया जाये।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















