
नगर पालिका पिलखुवा ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद ( (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की नगर पालिका पिलखुवा द्वारा नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत नगर पालिका की टीम आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराएगी और नसबंदी के बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ दिया जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया है।
नगर पालिका का उद्देश्य आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनकी जनरेशन को नियंत्रित करना है। इसी क्रम में नगर पालिका द्वारा चरणबद्ध तरीके से कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी कराने की कार्रवाई की जा रही है।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने नगरवासियों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका द्वारा की जा रही कार्रवाई में नागरिक सहयोग करें तथा अभियान के दौरान टीम का साथ दें।
नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, नसबंदी के बाद कुत्तों को उसी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा, जिससे उनकी संख्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ क्षेत्र में उनके प्राकृतिक आवास को भी बनाए रखा जा सके।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















