
कांग्रेस ने क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल व भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट को याद किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को हापुड में कांग्रेसियों ने क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया।
भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 27 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने उन्हें याद किया और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपने- अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल को याद करते हुए कहा कि पंडित रामप्रसाद बिसमिल ने 1916 में 19 वर्ष की आयु में क्रान्तिकारी मार्ग में कदम रखा था। 11 वर्ष के क्रान्तिकारी जीवन में उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं और स्वयं ही उन्हें प्रकाशित किया। उन पुस्तकों को बेचकर जो पैसा मिलता था। उससे उन्होंने हथियार खरीदे और उन हथियारों का उपयोग ब्रिटिश राज का विरोध करने के लिये किया।भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट को याद करते हुए शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान वरिष्ठ नेता नवरत्न त्यागी, सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, पंडित अरविंद शर्मा, मानवी सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























