
लघु-सीमांत किसानों को छह प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा छह लाख का ऋण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश-2047 का लक्ष्य पाने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था की गति बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत उत्तर, प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की ओर से लघु व सीमांत किसानों को छह लाख रुपये तक का ऋण सिर्फ छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से दिया जाएगा। राज्य सरकार ऋण पर पांच प्रतिशत अनुदान देगी। यह अनुदान उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो निर्धारित अवधि के अंदर किस्तें दे रहे हैं। प्रदेश में 92 प्रतिशत किसान लघु व सीमांत श्रेणी में आते हैं। सरकार ने माना है कि रियायती ब्याज दर पर ऋण प्राप्त होने से लघु व सीमांत किसान ऋण माफी की मानसिकता से बाहर निकलकर – दीर्घकालीन पूंजी निवेश कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित होंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा। योजना के लिए 38 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहकारिता विभाग के युवा सहकार सम्मेलन और यूपी कोआपरेटिव एक्सपो-2025 में 21 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की घोषणा की थी।
यह ऋण उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की ओर से किसानों को दिया जाता है। नाबार्ड उच्च ब्याज दर (11 से 11.50 प्रतिशत) पर ऋण देता था, जिसका भुगतान कई बार किसान नहीं कर पाते थे। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत लघु किसानों को छह लाख रुपये तक का ऋण छह प्रतिशत रियायती वार्षिक ब्याज की दर से दिया जाना है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















