
शोरूम का ताला तोड़कर नया ट्रैक्टर चोरी करने का प्रयास, डेढ़ लाख का सामान लेकर चोर हुए फरार
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। चोरों ने अब मुख्य मार्ग पर स्थित ट्रैक्टर के शोरूम को अपना निशाना बनाया जहां के ताले तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए जिन्होंने एक नया ट्रैक्टर चुराने का प्रयास किया। असफल होने पर उन्होंने ट्रैक्टर के महत्वपूर्ण पार्ट्स चुरा लिए और फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित को करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया जिसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। चोर ट्रैक्टर को जंगलों में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
हापुड़ के मोहल्ला चमरी के रहने वाले प्रमोद ने बताया कि उन्होंने 13 जुलाई 2025 को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित पुराने बाईपास के पास ततारपुर के समीप राठी ट्रैक्टर्स के नाम से एक शोरूम खोला था। उनकी टीम मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे शोरूम का ताला लगाकर घर चली गई। इसके बाद चोर आ धमके, तीन चार बदमाश भीतर दाखिल हुए जिन्होंने शटर के तले काटे और अंदर प्रवेश किया। चोरों ने अंदर से एक ट्रैक्टर निकाला और उसे बाहर ले आए। क्योंकि ट्रैक्टर में ईंधन बेहद कम था। ऐसे में वह कुछ ही दूरी पर बंद पड़ गया। इसके बाद किसी तरह चोर उसे जंगलों में लेकर पहुंचे और उन्होंने ट्रैक्टर का एयर टर्बो, साइलेंसर, टूल्स, स्पेयर पार्ट्स चुरा लिया और फरार हो गए।
इसी बीच लोगों ने सूचना दी कि एक ट्रैक्टर संदिग्ध अवस्था में जंगलों में खड़ा है। सूचना पाकर प्रदीप मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















